नेशनल हाई-वे पर बनी 13 अवैध दुकानों को ढहाया, प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाई
नेशनल हाई वे पर बनी 13 अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्यवाई को अंजाम दिया गया है। जहां बड़ी संख्या में प्रशासन की मौजूदगी में ताबड़तोड़ तरीके से अतिक्रमण को हटाया गया। बताया जा रहा है की पहले प्रशासनिक अमले ने दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही थी। लेकिन ऐसा न होने पर टीम ने सख्ती दिखाते हुए किसी की एक नहीं सुनी और अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाई को अंजाम दिया गया।
बता दें की यह मामला एमपी के झाबुआ जिले का है। जहां इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर प्रशासन का सख्त एक्शन देखने को मिला। हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट फूलमाल में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार सुनील डावर के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस, वन विभाग और NHAI की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बनी 13 अवैध दुकानों को ढहा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला और पुलिस बल की मौजूदगी रही।
दरअसल बीते महीने 29 मई को कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने पूर्व में नोटिस जारी कर स्वेच्छा से जगह खाली करने को कहा था। लेकिन आदेशों की अनदेखी के बाद सख्ती की गई। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने जल्द ही रम्बल स्ट्रिप भी लगाई जाएगी। मामले में तहसीलदार सुनील डावर ने जानकारी दी।------