बेटों पर जान जाने का साया बताकर महिला से लाखों की ठगी, बातों में उलझाकर ले उड़े गहने

 

ठगों द्वारा ठगी के ऐसे ऐसे तरीके अपनाये जा रहे हैं। जिससे लोग भी हैरान हैं। फिर एक बार महिला को निशाना बनाते हुए ठगी का बड़ा मामला सामने आया है बेटों की जान जाने का संकट बताकर ठगी की गयी। और ठग महिला से सोने के लाखों के जेवर ले उड़े। मामला उज्जैन जिले का है। दरअसल एक बुजुर्ग महिला प्रवचन सुनकर वापिस घर लौट रही थी। उन्हें रास्ते में दो युवक मिले जिन्होंने महिला से पहले पता पूछा इसके बाद उन्हें बातों उलझाया और कहा की गहनों की वजह से आपके बेटों पर मौत का साया है। अशुभ हो सकता है बस ये सुनकर महिला ने गहने उन्हें दे दिए जिन्हे लेकर युवक रफू चक्कर हो गए।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है की फ्रीगंज स्थित धनवंतरी मार्ग निवासी 71 साल की मनोरमा जैन देवास रोड स्थित मूथा निवास से संत शीतलमुनि के दर्शन और प्रवचन सुनकर पैदल घर लौट रही थीं। तभी प्रियदर्शिनी चौराहे के पास दो युवकों ने उन्हें रोककर पहले एक डॉक्टर का पता पूछा। और बातचीत कर उन्हें अपने जाल में फंसाना शुरू किया। युवकों ने महिला से कहा कि उनके गले की सोने की चेन और अंगूठियों के कारण उनके बेटों पर गंभीर संकट और मौत का साया है।
ठगों ने संकट से बचने का उपाय बताते हुए महिला से गहने उतरवाए और 51 बार मंत्र जाप करने को कहा।

 

 

 

 

बेटों की सुरक्षा की चिंता में मनोरमा जैन ने अपनी सोने की चेन और अंगूठियां उतारकर युवकों को दे दीं और आंखें बंद कर मंत्र जाप करने लगीं। लेकिन जाप पूरा कर जब आंखें खोलीं तो दोनों युवक मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
महिला ने घर पहुंचकर अपने पुत्र कपिल जैन को पूरी जानकारी दी। इसके बाद दोनों माधवनगर थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।------


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.