नदी के घाट पर गंदगी और कचरे का ढेर देख नाराज़ हुए सांसद,CMO को सख्त लहज़े में लगाई फटकार
नदी के मुख्य घाट पर फैली गंदगी को लेकर सांसद का पारा हाई हो गया। उन्हें इस कदर गुस्सा आया सख्त लहज़े में ही CMO को जमकर फटकार लगा दी और टोकते हुए कहा की मुझे डायरेक्शन मत दीजिये जमीन पर काम कीजिये साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराइये। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के सीहोर जिले की स्थानीय सेवन नदी की हैं। बताया जा रहा है की भोपाल सांसद आलोक शर्मा घाट के औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान नदी के मुख्य घाट पर गंदगी को देखकर वह नाराज़ हो गए। साथ ही कचरे का अंबार भी लगा हुआ था। जिससे उनका पारा और हाई हो गया। सांसद ने वहां फैली बदहाली और नगर पालिका की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई साथ ही नगर पालिका सीएम को फटकार लगा दी।
बताया जा रहा है की निरीक्षण के दौरान घाट की दुर्दशा देख सांसद आलोक शर्मा ने मौके पर मौजूद मुख्य CMO सुधीर सिंह को आड़े हाथों लिया। जब उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई देने और निर्देश देने की कोशिश की तो सांसद ने उन्हें टोकते हुए सख्त लहज़े में कहा की मुझे डायरेक्शन मत दीजिए। जमीन पर काम कर सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कीजिए। सांसद आलोक शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले सीवन घाट पर किसी भी तरह की गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई और घाट के सौंदर्यीकरण के सख्त निर्देश दिए हैं।---