Sagar -10000 की रिश्वत लेते भरे गए पटवारी नामांतरण के एवज में मांगे थे पैसे

 

सागर में लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी कृषि भूमि का नामांतरण करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त मामले में कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी भगवानदास सोलंकी निवासी जैसीनगर ने लोकायुक्त में 8 जून को शिकायत की थी।

 

 

 

 

शिकायत में बताया कि उनकी करीब साढ़े 3 एकड़ कृषि भूमि कंकर कुइयां बम्होरी घाट में है। जिसका नामांतरण करना है। नामांतरण कराने के लिए वे कंकर कुइयां हल्का के पटवारी मानवेंद्र सिंह से मिले।

पटवारी ने नामांतरण कराने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर पटवारी नामांतरण नहीं कर रहा था। परेशान होकर फरियादी ने शिकायत की। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने फरियादी भगवानदास को रिश्वत की राशि लेकर पटवारी के पास भेजा। पटवारी ने फरियादी को पहले संजय ड्राइव पर बुलाया।

 

 

 

 

 

 

भगवानदास संजय ड्राइव पहुंचे तो उसने कहा कि 3 मिनट में तिली तिगड्डा आ जाओ। वे तिली तिगड्डा पहुंचे और रिश्वत की राशि पटवारी को दी।

पैसे देते ही लोकायुक्त की टीम ने घेराबंदी कर पटवारी मानवेंद्र सिंह को रंगेहाथ 10 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ लिया। लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि पटवारी मानवेंद्र सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.