लव जिहाद को रोकने खोले जाएंगे रिहैब सेंटर,पीड़िता की होगी मदद, युवतियों की होगी कॉउंसलिंग

 

लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए अब लव जिहाद रिहैब सेंटर खोलने का ऐलान किया गया है। बहुत जल्द इस तरह के सेंटर खोले जाएंगे। जिसके माध्यम से लव जिहाद का शिकार होने वाली युवतियों और उनके परिवार की मदद की जायेगी। पूरे देश भर में इस तरह के सेंटर खोले जाने की बात कही जा रही है। बता दें की एमपी के जबलपुर पहुंची हिंदूवादी नेता काजल हिन्दुस्तानी ने ये बात कही है। बताया जा रहा है की गुजरात से इसकी शुरुआत की जायेगी और पहला रिहैब सेंटर खोला जाएगा। इसके अलावा काजल हिंदुस्तानी ने सरकार से अपील करते हुए कहा की धर्मांतरण, लैंड जिहाद और लव जिहाद रोकने सख्ती से कदम उठाये जायें। वहीं हाल ही में चर्चा में आयी कॉकरोच जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा की कॉकरोच पार्टी के संस्थापक राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। अचानक सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ना भी रणनीति का हिस्सा है।

दरअसल गुजरात की हिंदूवादी नेता काजल हिंदुस्तानी जबलपुर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की और मुखातिब होते हुए प्रमुख रूप से लव जिहाद के मामलों को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद रोकने के लिए लव जिहाद रिहैब सेंटर खोलने का ऐलान किया है। गुजरात में पहला रिहैब सेंटर खोले जाने की बात कही। जिसके माध्यम से पीड़ित परिवार और बेटी को मदद दी जायेगी। बताया गया की जिहाद के तहत मुस्लिम युवकों के संपर्क में आने वाली युवतियों की काउंसलिंग की जायेगी। परिवार के एक सदस्य के साथ लव जिहाद की पीड़िता को रिहैब सेंटर में रखा जाएगा। साथ ही कहा की पूरे देश में रिहैब सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है।-


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.