Sagar -फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में जप्त कार लेने पहुंचा था युवक, फिर अचानक बुलानी पड़ी पुलिस
सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा युवक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं यह नीलेश जैन नाम का युवक राहतगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है जिसने एक गाड़ी फाइनेंस करवाई थी लेकिन आखिरी दो किस्त नहीं
भर पाने की वजह से उसकी गाड़ी जप्त कर ली गई थी जब नीलेश कंपनी में किस्त जमा करने पहुंचा और ऑनलाइन पेमेंट जमा की तो फिर कैश पेमेंट मांगने लगे, पेमेंट देने के बाद वह अपनी जप्त गाड़ी को वापस चाह रहा था लेकिन इसी दौरान कुछ बाद विवाद की स्थिति बन गई जिसके चलते नीलेश ने फाइनेंस ऑफिस के अंदर ही यह बड़ा कदम उठा लिया बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान फाइनेंस मैनेजर के भी हाथ झुलस गए हैं
इसके बाद आनन फानन में उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया मकरोनिया थाना प्रभारी ने बताया कि किस्त को लेकर युवक फाइनेंस ऑफिस पहुंचा था जहां उसने खुद को आग लगा ली पूरे मामले की जांच की जा रही है फिलहाल युवक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है