सड़क पर पलट गया सवारी ऑटो, बच्चे और युवतियां हुई घायल, अधूरे निर्माण से हो रहे हादसे
अधूरा निर्माण कार्य और उस पर से लापरवाही, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है आये दिन घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। फिर एक बार हुई घटना में सड़क पर ऑटो पलटने से बच्चे और युवतियां घायल हो गई। मामला एमपी के बुरहानपुर जिले का है। बताया जा रहा है की सिंधी बस्ती लालबाग सड़क मार्ग पर ऑटो पलट गया। जिससे उसमें सवार बच्चे और युवतियां घायल हो गई और बुरी तरह घबरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने सहारा देते हुए उन्हें सड़क किनारे किया। लगातार घटनाओं के बाद भी नगर निगम सुध नहीं ले रहा है।
बताया जा रहा है की सिंधी बस्ती से लालबाग सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है। जो पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। दो दिन पहले भी हादसा हुआ था। जहां गणपति शनवारा मार्ग पर ट्राला और ट्रक पलट गया था।
इसी रात बीती रात लालबाग सड़क मार्ग पर ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में सवार बच्चे और युवतियां घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई सभी लोग सुरक्षित बताये गए।------