सागर- प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन, 20 से ज्यादा मकान तोड़े, बेघर हुए कई परिवार | SAGAR TV NEWS |

 

हमें बेघर कर दिया अब हम कहां जाएंगे, क्या करेंगे और जीवन कैसे बीतेगा, ये कहना है उन सभी लोगों का जिनके मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ दिया गया। तस्वीरें सागर जिले के बीना क्षेत्र की हैं। जहां प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए करीब 20 मकानों को तोड़ दिया। वहीं इस दौरान लोगों का विरोध भी देखने को मिला। उनका कहना है की वह सालों से यहां रह रहे हैं बाकायदा टैक्स भी भरते हैं लेकिन अतिक्रमण के नाम पर उनके मकानों को तोड़ दिया गया है। बारिश आने वाली है ऐसे में आखिर कहां जाएंगे।

 


बता दें की यह पूरी कार्यवाई बीना के इमली वाली दरगाह के पीछे बीना-सागर रेलवे लाइन के किनारे की गई है। जहां बीते कई सालों से रहने वाले 20 से ज्यादा घरों पर रेल प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उनके मकान गिरा दिए। लोगों का आरोप है की नोटिस के तीन दिन बाद ही मकान गिरा दिए गए। साथ ही राजस्व और रेलवे के नक्शों के अनुसार भूमि की सीमा अलग-अलग निकलने पर स्थायीय लोगों में आक्रोश दिखा और मौके पर लोगों ने विरोध भी किया।

 

 

इमली वाली दरगाह के पीछे बीना-सागर रेल लाइन के किनारे का पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील था। भारी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही तहसीलदार अंबर पंथी और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद था। दल-बल के साथ कार्यवाई की गई। बताया गया की बीना-कटनी रेलवे लाइन के किनारे करीब 20 से ज्यादा लोग कई सालों से अपने परिवार के साथ रहते आ रहे थे। अचानक से उन्हें बेघर होना पड़ा। जिनके सामने अब रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

 


दरअसल रेल प्रशासन ने अपने क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने सभी लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर घर खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद भारी पुलिस अमले के बीच जीआरपी और आरपीएफ विभाग पूरे तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। जहां जेसीबी मशीन से कई पक्के और और कच्चे मकान तोड़ दिए गए।

 

 


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.