कैश कलेक्शन एजेंट से तीस लाख की लूट, एक्टिवा से आये बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद

 

कैश कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जहां 30 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच पड़ताल शुरू की। मामला इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित निहालपुरा इलाके से सामने आया है।

बताया गया की बदमाशों ने कैश कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाते हुए रकम से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

 

 

जानकारी के मुताबिक फरियादी राकेश गोयल और उनके भतीजे मुकुल अग्रवाल अलग-अलग दुकानों से स्क्रेप का नकदी कलेक्शन का काम करते हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों चार से ज्यादा दुकानों से कलेक्शन करने के बाद निहालपुरा स्थित कार्यालय की ओर जा रहे थे। तभी निहालपुरा इलाके में कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले एक एक्टिवा से आए दो नकाबपोश बदमाश ने उनकी ओला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को रोक लिया। बदमाश वाहन के पीछे बैठ गया और मौका पाकर नकदी से भरा बैग छीनकर अपने साथी के साथ फरार हो गया।
फरियादी का कहना है की बैग में करीब 29 लाख 50 हजार रुपये नकद थे।

 

जिन्हें अलग-अलग दुकानों से इकट्ठा किया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पंढरीनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में विशेष टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.