जंगल क्षेत्र में तेजी से भड़की आग, मशक्कत से पाया गया काबू, परिवारों में फैली दहशत

 

 

जंगल में अचानक से आग भड़क उठी, कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग तेजी से फैलती जा रही थी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। जहां दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई। घटना राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र से सामने आई है। जहां जंगल में भीषण आग लग गयी थी। जो अगर और फ़ैलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। दरअसल जंगल के पास बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं।

बताया जा रहा है की गोविंदपुरा क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 59 में अन्ना नगर और बुध विहार के सामने जंगल क्षेत्र में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। आग की चपेट में आने से कई पेड़-पौधों को नुकसान हुआ है। आग बढ़ती जा रही थी। सूचना मिलते ही वार्ड 59 की पार्षद अनीता प्रमोद शुक्रवारे के पति प्रमोद शुक्रवारे मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बीएचएल प्रबंधन और नगर निगम की फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मदद मांगी। जहां दमकल और टैंकरों की मदद से समय पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग को फैलने से रोका गया।

पार्षद पति ने आरोप लगाया की बीएचएल द्वारा बनाई गई ऊंची और बड़ी दीवार के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियां आग लगने वाले क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने कहा आग और ज्यादा फैलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
बताया गया की जंगल क्षेत्र के आसपास बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं। अगर भविष्य में फिर इस तरह की घटना सामने आती है तो जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता।-


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.