Sagar- झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, प्री-मानसून की शुरूबात आंधी में हाईवे का दिशा-सूचक बोर्ड गिरा

 

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। शुक्रवार शाम सागर में प्री-मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई, जिसने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया। हालांकि तेज आंधी और बारिश के कारण कुछ जगहों पर नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। शुक्रवार सुबह से ही सागर के आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। दिनभर धूप और छांव का दौर चलता रहा। उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

 

 

 

करीब शाम 6 बजे तक रुक-रुककर तेज बारिश का दौर चलता रहा। शहर की कई सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सागर शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

 

 

 

वहीं, तेज हवा और आंधी का असर सड़कों पर भी देखने को मिला। सागर-छतरपुर ग्रामीण मार्ग पर दलपतपुर के पास लगा दिशा-सूचक बोर्ड गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा सागर-कानपुर हाईवे पर रुरावन के पास लगा एक बड़ा बोर्ड भी आंधी की चपेट में आकर धराशायी हो गया। बंडा क्षेत्र में भी कई जगह पेड़ गिरने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल सागर में प्री-मानसून की पहली बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं आंधी और बारिश ने कुछ इलाकों में नुकसान भी पहुंचाया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.