हाईवे पर दो मासूम भाइयों मौत, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को रौं दा, CCTV फुटेज आया सामने

 

हिट एंड रन का एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बिजोली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटी पर सवार पांच लोग सड़क पर उछलकर जा गिरे। इस भीषण हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 

 

 

 

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल,एमपी के ग्वालियर जिले के गणेशपुरा निवासी एक परिवार होटल से खाना खाकर स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर पीछे से आ रही यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार सफेद कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कूटी पूरी तरह बिखर गई और उस पर सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।

 

 

 

 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक हादसे के बाद रुकने की बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे में रवि राजे, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह समेत दो मासूम बच्चे निशांत राजे और गर्वित राजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 5 वर्षीय निशांत राजे और 6 वर्षीय गर्वित राजे ने दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा 6 जून की रात बिजोली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा इलाके में हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यूपी नंबर की कार की तलाश में जुटी है। टोल प्लाजा और हाईवे पर लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दो मासूमों की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर मौत बनकर दौड़ रही इस कार का चालक कब तक कानून की गिरफ्त से बाहर रहता है।


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.