Sagar- पेट्रोल पंप संचालक ने मैनेजर की पि-टाई की, लेन-देन में गड़बड़ी का आरोप ! CCTV आया सामने
सागर जिले के बीना क्षेत्र के खिमलासा में एक पेट्रोल पंप संचालक की गुंडागर्दी देखने को मिली है। जहां लेनदेन में गड़बड़ी के आरोप में मैनेजर के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं जिसमें नज़र आ रहा है की चैम्बर के अंदर मैनेजर के साथ मारपीट की जा रही है। आरोप है की थप्पड़ों और लात-घूंसों से पिटाई की गयी। साथ ही गुस्से में कुर्सी से भी हमला किया गया। पीड़ित युवक खिमलासा थाने पहुंचा। जहां उसकी शिकायत पर पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक खिमलासा के बीना रोड पर स्थित मंगल ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप पर राहुल सेन मैनेजर का काम करता है। बिलगैया वार्ड ग्वालटोली बीना निवासी राहुल विकास अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर काम देखता है। वह ऑफिस में बैठकर लिखा पढ़ी का काम कर रहा था। आरोप है की तभी पंप मालिक विकास अग्रवाल पेट्रोल पंप पर एयर और लिखा पढ़ी देखने लगे। साथ ही कहा की पैसों के लेन देन में गड़बड़ी है।
इसी बात पर से मालिक ने गालियां देना शुरू कर दिया। जब उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने लात घूंसों से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे कई जगहों पर चोटें आई हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। खिमलासा पुलिस ने पेट्रोल मालिक विकास अग्रवाल के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है