Sagar- किक लगाते की बाइक में लगी आग, सड़क पर पूरी बाइक आग में हुई ख़ाक

 

सागर जिले के खुरई-बीना रोड पर अचानक एक बाइक में आग लगने से दहशत फ़ैल गयी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी और पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। यह पूरी घटना नेशनल हाईवे स्थित खुरई देहात थाने के नजदीक हुई। इस दौरान बाइक चालक बल-बाल बच गया। गनीमत की बात ये है की कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक गब्बर नाम का युवक देहात थाने के पास स्थित एक दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी किए हुए था। जैसे ही बाइक स्टार्ट करने उसने किक मारी तो वाहन से धुआं निकलने लगा। और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गब्बर तत्काल बाइक से दूर हट गए। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक उसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

 

 

 

आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि शुरूआती तौर पर शॉर्ट सर्किट और भीषण गर्मी की वजह आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
अगर आएग अन्य वाहनों या दुकानों तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना खुरई देहात थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन जब तक नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.