कट्टा तानकर पहुंचा पड़ोसी, युवक ने दिखाई बहादुरी! गोली चलने से पहले ही दबोचा आरोपी

 

एक बड़ी वारदात उस समय टल गई, जब एक युवक ने अपनी सूझबूझ और साहस से हथियारबंद बदमाश को गोली चलाने से पहले ही दबोच लिया। आरोपी अवैध कट्टा लेकर युवक की हत्या करने पहुंचा था, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी साजिश नाकाम हो गई। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला एमपी के ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार रिंकू जाटव अपने घर के पास हैंडपंप पर पानी भर रहा था। तभी उसका पड़ोसी उत्तम जाटव 315 बोर का अवैध कट्टा लेकर वहां पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने रिंकू को निशाना बनाकर गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन रिंकू की नजर समय रहते आरोपी पर पड़ गई। खतरे को भांपते हुए उसने तुरंत शोर मचाया और आरोपी से भिड़ गया। रिंकू की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रिंकू आरोपी को हथियार सहित पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ और मौके पर मची अफरा-तफरी भी साफ नजर आ रही है।

रिंकू ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसने परचूनी की दुकान खोली थी। उसी दौरान आरोपी उत्तम जाटव पर जादू-टोना और दुकान के सामने नींबू काटकर डालने का आरोप लगा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और तभी से रंजिश चली आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया।


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.