आवारा कुत्तों ने एक महिला को घेरा और नोंचकर मार डाला, आवारा कुत्तों से रहें सावधान !

 

आवारा कुत्ते लोगों के लिए सिर्फ ख़तरा नहीं बल्कि जान के दुश्मन भी बन रहे हैं। ताजा मामला ही ले लीजिये जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को नोंचकर मार डाला। घटना के बाद दहशत फ़ैल गई। वहीं नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है की मृतक महिला लकड़ी बीनने का काम करती थी। मामला एमपी के बड़वानी जिले का है। जहां आवारा कुत्तों के हमले में एक महिला की दुखद जान चली गयी। घटना राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टों के पास हुई। घटना के बाद मौके मृतिका के परिजनों का बुरा हाल है वहीं लोगों में भी गुस्सा देखने को मिला।

 

 

 


35 साल की महिला को कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह नोच डाला था। मृतका की पहचान पाटी नाका टीन शेड निवासी लीला बाई बकावले के रूप में हुई। जो लकड़ी बीनने का काम करती थीं। वह रोजाना की तरह राजघाट रोड पर ईंट भट्टों के पास लकड़ी बीनने गई थी। बताया गया की इसी दौरान 5-6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने लीला बाई को जमीन पर गिराकर उनके हाथ, पैर, गला और पेट पर कई जगह नोच लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।

 

 

 

 

ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक से मिली जानकारी के मुताबिक लीला बाई रोज शाम को यहां लकड़ी बीनने आती थी। उन्होंने कुत्तों के भौंकने और महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी। लेकिन जब दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा की कुत्ते महिला को नोच रहे थे। उन्होंने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी और उनके शरीर पर गहरे जख्म थे। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। फिलहाल पंचनामा कार्यवाई कर मामला जांच में लिया गया है।------


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.