अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर के पीछे दौड़ी पुलिस! कई किलोमीटर तक चली रेस, चलते ट्रैक्टर से भागा चालक

 

 


अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान फिल्मी अंदाज में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक ओर पुलिस और रेत कंपनी की फ्लाइंग टीम थी, तो दूसरी ओर अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर। सड़क पर कई किलोमीटर तक पीछा चलता रहा। जब चालक को लगा कि अब बचना मुश्किल है, तो उसने ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मामला एमपी के दतिया जिले के इंदरगढ़-सेवढ़ा रोड का है। जानकारी के अनुसार पुलिस और रेत कंपनी की फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने निगरानी शुरू की और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया।

लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद शुरू हुआ सड़क पर रोमांचक पीछा। पुलिस की गाड़ियां पीछे थीं और आगे अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर दौड़ रहा था। कई किलोमीटर तक यह पीछा चलता रहा। जैसे-जैसे पुलिस ट्रैक्टर के करीब पहुंचती गई, चालक की घबराहट बढ़ती गई। आखिरकार जब उसे लगा कि चारों तरफ से घिर चुका है, तो उसने चलते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और खेतों की ओर भाग निकला।

चालक के कूदते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खंती में जा गिरा। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और फ्लाइंग टीम ट्रैक्टर का पीछा करती नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थरेट थाने में खड़ा करा दिया है। वहीं फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध रेत के कारोबार पर शिकंजा कसने की कोशिशों के बीच यह घटना बताती है कि रेत माफिया कानून से बचने के लिए किस हद तक जाने को तैयार हैं। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.