MP का लाल बना टीम इंडिया का कप्तान! अंडर-19 टीम की कमान संभालेंगे यशवर्धन सिंह चौहा

 

एमपी के ग्वालियर के लिए गर्व का पल है। शहर के होनहार युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यशवर्धन का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है और सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अब श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की अगुवाई ग्वालियर का यह युवा खिलाड़ी करेगा।

ग्वालियर के हुरावली क्षेत्र में रहने वाले यशवर्धन सिंह चौहान के चयन की खबर मिलते ही उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी लगातार बधाई देने पहुंच रहे हैं। मां रीना चौहान ने बेटे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं, जबकि घर में जश्न का माहौल देखने को मिला।

यशवर्धन सिंधिया स्कूल के छात्र हैं। उनके पिता अनामी चौहान व्यवसायी हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार का कहना है कि बेटे ने छोटी उम्र से ही क्रिकेट को अपना जुनून बना लिया था और आज उसी मेहनत ने उसे देश की जर्सी पहनने का अवसर दिलाया है।

महज 6 साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थामने वाले यशवर्धन पिछले कई वर्षों से लगातार अभ्यास और प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ते रहे हैं। खास बात यह है कि यश किसी एक खिलाड़ी को अपना आदर्श नहीं मानते, बल्कि हर खिलाड़ी से कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं।

यश को उनके चयन और कप्तान बनाए जाने की जानकारी सबसे पहले स्कूल के कोच ने दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन, खेल जगत और शहर के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया ने भी फोन कर शुभकामनाएं दीं।

भारतीय अंडर-19 टीम का प्रशिक्षण शिविर 23 जून से शुरू होगा। इसके बाद टीम 30 जून को श्रीलंका रवाना होगी, जहां तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा।

अब पूरे देश की नजर ग्वालियर के इस युवा कप्तान पर होगी, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नेतृत्व करते हुए नए इतिहास रचने की तैयारी में है।


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.