देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध युवक गिरफ्तार,ATS कर रही पूछताछ !
देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार करने में राजधानी भोपाल ATS को सफलता हाथ लगी है। टीम ने काजी कैंप क्षेत्र में कार्यवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। जिसकी पहचान मोहम्मद फराज के रूप में की गयी है। जांच के दौरान उसके मोबाइल से पाकिस्तान से भेजी गई PDF फाइल मिलने की जानकारी सामने आई। ATS को विदेशी संपर्कों से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मिलने की आशंका है। वहीं आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। गिरफ्तारी के बाद युवक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी को 16 जून तक ATS रिमांड पर भेजा है। फिलहाल जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। ATS की की माने तो मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है की भोपाल के काजी कैंप क्षेत्र से आतंकवाद रोधी दस्ते ATS ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में संदिग्ध एजेंट मोहम्मद फराज को नन्हें बी की मस्जिद के पास से दबोचा।
जानकारी के मुताबिक एटीएस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी मोहम्मद फराज ने कई चौंकाने वाले और बड़े खुलासे किए। उसने बताया की वह एक पाकिस्तानी व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ा हुआ था। जिसके जरिए वह पाकिस्तान, हिंदुस्तान और अन्य देशों के मुजाहिदीनों के संपर्क में था। ग्रुप को ऑपरेट करने वाला पाकिस्तानी हैंडलर युवाओं को जोड़कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने का काम कर रहा था। उसके पास से बड़ी संख्या में सामग्री भी बरामद की गई है। वहीं जांच में खुलासा हुआ है की संदिग्ध मोहम्मद फराज विशेष ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की फिराक में था। खुद को तैयार करने फराज भोपाल में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहा था।
फिलहाल एटीएस की टीम आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके पूरे नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और संभावित साजिशों की गहन जांच पड़ताल कर रही है।--