पुलिस पर पत्थर बाजी के बाद बिगड़े हालात, आंसू गैस के गोले दाग किया बल प्रयोग,एक दर्जन गिरफ्तार !

 

प्रशासनिक कार्यवाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ की मामला बिगड़ गया। ग्रामीण और पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए। हालात इस कदर तक बिगड़ते चले गए की जमकर पत्थरबाजी हो गई। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही बल प्रयोग भी करना पड़ा। घटना एमपी के रतलाम जिले के पलसोड़ी गांव के पास की है। पुलिस ने कार्यवाई कर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को जेल भेजा है।

 


दरअसल यह पूरा घटनाक्रम पलसोड़ी गांव के पास प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हुआ। जहां पथराव और उपद्रव मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जहां एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा। वहीं चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस घटना के दौरान बनाए गए वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

 

 

बता दें की बीते दिन शुक्रवार को पलसोड़ी गांव के पास औद्योगिक निवेश क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन आमने सामने आ गए थे। जमकर विवाद हुआ। माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है की कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। साथ ही हल्का लाठीचार्ज भी किया।

 

पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोगों को सलाखों के पीछे भेजा। जबकि दो दर्जन महिलाओं को थाने में पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया।

मामले में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.