Sagar- बच्ची की दवा लेकर लौट रही थी माँ, पीछे से ए बाईक सवारों ने किया कुछ अस्पताल ले जाना पड़ा
सागर शहर के कैंट थाना क्षेत्र से एकसंसनीख़ेज मामला सामने आया है, जहां कजलीवन मैदान इलाके में एक महिला पर तेजाब से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार महिला अपनी बच्ची की दवाई लेने मेडिकल स्टोर गई थी। दवाई लेकर लौटते समय रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। हमले में महिला की पीठ बुरी तरह झुलस गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।