पत्नी को वीडियो कॉल पर कहा बाय-बाय और आरक्षक ने दे दी जान, मिली थी अनुकंपा नौकरी | SAGAR TV NEWS |
पुलिसकर्मियों में बढ़ता दबाव चिंताजनक है साथ ही ये घातक भी साबित हो रहा है। वहीं इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया है जिसमें एक आरक्षक ने सरकारी आवास में रहने वाले आरक्षक ने पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। इसके बाद आखिरी बार बाय-बाय बोलकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद सनसनी फ़ैल गई सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। मामला ग्वालियर जिले का है जहां डबरा सिटी थाने में पदस्थ आरक्षक ने जान दे दी। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है। बताया गया की मुरैना जिले के पोरसा निवासी राघवेंद्र तोमर मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक हैं। वह करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में पदस्थ थे। हैरानी की बात ये है की मृतक आरक्षक को अनुकंपा नौकरी मिली थी। उनके दो बच्चे भी हैं।
बताया गया की बीते शुक्रवार की देर रात आरक्षक ने अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र तोमर ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल कर आखिरी बार बाय-बाय करते हुए कॉल काट दिया। आरक्षक के भाई मोनू ने जब उन्हें कॉल किया तो आरक्षक ने काफी समय तक अपने भाई का फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद भाई ने आरक्षक के साथी डबरा थाने में ही पदस्थ आरक्षक मिंटू परिहार को फोन लगाकर कहा कि भाई फोन नहीं उठा रहा है।
जिसके बाद मिंटू थाने से निकलकर पीछे बने सरकारी आवास पहुंचा तो नज़ारा देखकर दंग रह गया। जिसके बाद उसने तत्काल घटना की जानकारी SDOP सौरभ कुमार और एडिशनल एसपी जयराज कुबेर को दी। जिसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राघवेंद्र सिंह बुरे हाल में था। FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरक्षक की डेड बॉडी को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
मामले में पुलिस का कहना है की जांच के बाद ही असल वजह का पता लगेगा। की आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।