प्लाईवुड से भरे ट्रक में लगी आग,हाईवे पर मची अफरा-तफरी, लाखों का माल हुआ ख़ाक
सड़क पर जा रहे प्लाईवुड से भरे हुए एक ट्रक में ड्राइवर को आग लगने के अंदेशा हुआ। जब तक कुछ समझ में आता इससे पहले ही उसमें आग तेजी से फ़ैल गयी। और नेशनल हाईवे पर ही पूरा ट्रक धू-धू कर जल उठा। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां ट्रक में आग लगने से शिवपुरी हाईवे पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में बड़े नुक्सान की बात सामने आई है। प्लाईवुड जलने से लाखों रूपये का नुक्सान हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची थी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी ट्रक बुरी तरह से जलकर ख़ाक हो चुका था। अचानक लगी आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया था।
बताया जा रहा है की प्लाईवुड से लदा हुआ ट्रक आगरा से हैदराबाद तरफ रहा था। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के शिवपुरी हाईवे पर कन्हार-सहसराम के जंगलों के पास पहुंचने पर पोहरी मार्ग पर अचानक ट्रक में आग लग गई। जो इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक धधक उठा। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक ट्रक और उसमें भरा लाखों रुपये का प्लाईवुड पूरी तरह जल चुका था। गनीमत है की कोई जनहानि नहीं हुई। चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। आग लगने के कारण फिलहाल साफ नहीं है लेकिन शुरूआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पहाड़गढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।-