तेज आंधी-तूफ़ान के बाद मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, अस्पताल में घुसा पानी,बिजली खंबे-तार भी टूटे
मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला जिसके बाद आंधी-तूफ़ान ने जमकर तबाही मचाई। वहीं ऐसी गज़ब मूसलाधार बारिश की एक तरफ तो लोगों को राहत मिली वहीं दूसरी तरफ लोगों की परेशानियां भी बढ़ गयी। दरअसल झमाझम बारिश होने से सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। बरसात का सारा पानी कई वार्डों तक भी पहुंच गया। और जलभराव का नज़ारा देखने को मिला। जिससे सिर्फ मरीजों को परेशानी नहीं हुई बल्कि स्टाफ को भी मुसीबत उठानी पड़ी। वहीं इसके अलावा कई बिजली के खम्बे भी उखड़ गए। और कई जगहों पर तार भी टूटे। जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित हुई।
आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र से सामने आई है जहां तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई। बताया जा रहा है की सरकारी अस्पताल में पानी भरने से परिसर और वार्डों में पानी पहुंच गया। जिस वजह से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में हुए जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके अलावा तेज आंधी चलने से क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि तार भी टूट गए। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जिसके बाद बिजली विभाग की टीमें टूटे खंभों को ठीक करने और क्षेत्र में जल्द से जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने में जुट गई थी। इस बारिश ने मानसून की झलक दिखा दी है।