रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में हादसा,बाइक सवार युवक की गई जान,रफ़्तार बनी वजह
अपने घर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया और बीच रास्ते से ही दुनिया को अलविदा कह गया। बताया जा रहा है की रॉन्ग साइड से आ रहे स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पहले दीवार से टकराई इसके बाद सड़क पर फिसल गयी। हादसे में युवक को सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गया था। ज्यादा खून बाह जाने से उसने दम तोड़ दिया। सामने आया ये सीसीटीवी फुटेज मंदसौर जिले के कलेक्ट्रेट रोड स्थित डी मार्ट के पास का बताया जा रहा है। जहां दर्दनाक हादसे में 23 साल के युवक की जान चली गयी। हादसे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी जिससे वह बच नहीं सका। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी।
जानकारी के मुताबिक मेघदूत नगर निवासी दिलीप पटेल बायपास क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था। तभी कलेक्ट्रेट रोड पर डी-मार्ट के पास एक स्कूटी चालक रॉन्ग साइड से आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दिलीप की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। यश पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में दिलीप के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं थी जिस वजह से उसकी जान नहीं बच सकी। यहां एक बात और भी गौर करने वाली है की युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। वह हेलमेट नहीं पहने हुए था। अगर हेलमेट पहने रहता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।