Sagar-पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी! मां ने दो बच्चों के साथ खाई दवाई, महिला की मौत

 

सागर जिले के खुरई से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति की मौत का सदमा एक महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई है, जबकि दोनों बच्चे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

घटना खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र के सहोदरा बाई राय वार्ड की है। यहां रहने वाली आरती तिवारी ने अपने दो बच्चों, 10 वर्षीय प्रियांश तिवारी और 12 वर्षीय दिव्या तिवारी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया।

 

 

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान आरती तिवारी ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बच्चों का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतिका के पति सत्यजीत तिवारी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे। उन्होंने भी दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पति की अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में था।

 

 

जानकारी के मुताबिक घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सत्यजीत तिवारी की अस्थियां विसर्जित करने बरमान गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेली आरती तिवारी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही खुरई ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और क्या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था।

 

 

एक ही परिवार में दो दिनों के भीतर हुई दो मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब हर किसी की दुआ यही है कि जिंदगी और मौत से जूझ रहे दोनों मासूम बच्चे जल्द स्वस्थ होकर इस दुखद हादसे से उबर सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
14-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.