राजघराने में पति-पत्नी और वो का ट्राएंगल, प्रेमिका ने पत्नी को मारी गोली, प्रेमिका को मिला VIP ट्रीटमेंट !

 

एक राजघराना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है वजह है पति-पत्नी के बीच गर्लफ्रेंड की एंट्री, पति-पत्नी और वो में उलझा ये मामला उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया। जब राजघराने की बहु को प्रेमिका ने गोली मार दी। इससे भी हैरानी की बात ये है की प्रेमिका को कथित रूप से थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। यह पूरा मामला एमपी के सतना जिले के नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी से जुड़ा हुआ है। जहां बीते 11 जून को खूनी वारदात हुई थी। आरोप है की नागौद राजघराने के रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह को उन्हीं की कथित गर्लफ्रेंड सुनीता परिहार ने गोली मार दी।

 

 

 

 

योगिता सिंह और रूपेंद्र सिंह शादी को दो दशक से भी ज्यादा बीत चुके हैं दोनों का एक बीस साल का बेटा भी है। दोनों के रिश्तों में सात साल पहले तब दरार आई जब रूपेंद्र सिंह की जिंदगी में सुनीता परिहार की एंट्री हुई। परिजनों का आरोप है की सुनीता के आने के बाद से पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ गईं। शुरुआत में रूपेंद्र और सुनीता सतना के एक फ्लैट में साथ रहे जबकि योगिता अपने बेटे के साथ परसमनिया गढ़ी में रहीं। तीन साल पहले बाबा राजा के पिता का निधन होने के बाद प्रेमिका का गढ़ी में आना-जाना बढ़ गया। जिससे विवाद भी बढ़ता गया। योगिता को मजबूरन नागौद किले में शिफ्ट होना पड़ा।

 

 

 

 

वहीं बीते 11 जून को विवाद सुलझाने योगिता के मायके वाले उदयपुर से नागौद पहुंचे। बातचीत बहस में बदल गयी। योगिता की माँ का आरोप है की रूपेंद्र ने योगिता को धक्का देकर कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद सुनीता ने खिड़की से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली योगिता के पेट में जा लगी। जिनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। फ़िलहाल खतरे से बाहर हैं।

 

 

 

 


घटना के बाद सुनीता की गिरफ्तारी तो हुई लेकिन आरोप है की उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। वह थाने में कोल्ड ड्रिंक्स पीते भी नज़र आई। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के कुछ वीडियो के सामने आने की बात भी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।------


By - sagar tv news
15-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.