महिला को आया गुस्सा मंदिर के पुजारी की जमकर की पिटाई, एक के बाद कई थप्पड़ जड़े !

 

मंदिर के पास नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्यवाई होती लेकिन उससे पहले ही जोरदार हंगामा हो गया। टीम के सामने ही ऐसा विवाद हुआ की एक महिला ने मंदिर के पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। पुजारी को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। इसको लेकर महिला का कहना था की युवक आये दिन छेडखानी करता है पानी भरने जाते हैं तो परेशान किया जाता है। यह पूरी घटना एमपी के खंडवा जिले से सामने आई है। विवाद की जड़ मंदिर के बाहर लगी दुकान है। जो पुजारी की ही बताई जा रही है। नगर निगम की टीम और स्थानीय लोगों ने विवाद शांत कराया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की खंडवा शहर के बड़ा बम क्षेत्र स्थित मंदिर के पास विवाद की स्थिति बन गई। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान एक महिला और मंदिर के पुजारी के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो मारपीट तक पहुंच गई।
बताया गया की मंदिर के आसपास दुकान लगाने वाले कुछ लोगों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ लगातार शिकायतें की जा रही थीं। जिसके आधार पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान मौजूद महिला ने मंदिर के पुजारी, जो मंदिर के बाहर दुकान भी लगाते हैं उसके साथ मारपीट कर दी। जबकि मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था।

 

 

 


महिला का आरोप है कि मंदिर का सेवक और दुकानदार लगातार उसकी शिकायत करता रहता है। जिससे वह परेशान है।
जबकि मंदिर के पुजारी का कहना है कि उनकी दुकान लंबे समय से वहां लग रही है। लेकिन कुछ लोगों को इससे आपत्ति है जिससे बार-बार शिकायतें की जाती हैं।
घटना के दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं।------


By - sagar tv news
15-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.