बेटे को बचाने आये पिता ने गंवा दी जान, पिता-पुत्र ने इतना पीटा की नहीं बच सका पिता !
थाने से महज 100 कदम की दूरी पर दिल दहला देने वाली वारदात हुई जहां एक पिता का सनसनीखज मर्डर कर दिया गया। बताया गया की दुकान के सामने ईंट रखने की मामूली बात पर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। जहां पिता-पुत्र ने बेटे पर हमला कर दिया। जिसे बचाने आये उसके पिता को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी जान चली गयी। दिल दहला देने वाली घटना बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फ़ैल गयी। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार करते हुए मर्डर समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मृतक का नाम अनिल गोले है जो सैलून संचालक था।
जानकारी के मुताबिक मोहगांव निवासी अनिल गोले अपने पुत्र मनीष गोले के साथ पुराने अस्पताल के सामने सैलून की दुकान संचालित करते थे। मनीष ने पड़ोसी दुकानदार पंकज ठाकरे और उसके पिता फगलाल ठाकरे से दुकान के सामने रखी ईंटें हटाने कहा। बस इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। इसके बाद पंकज ठाकरे ने गाली-गलौज करते हुए मनीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अनिल गोले पर भी जानलेवा हमला किया गया। आरोप है की पंकज ने ईंट का टुकड़ा अनिल की नाक पर दे मारा। फगलाल ने भी उन पर हमला। जिससे अनिल गोले गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे साथ लेकर बेटा शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहा था। लेकिन थाना परिसर के मुख्य द्वार के पास पहुंचते ही अनिल की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बचाया नहीं जा सका।
मनीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पंकज ठाकरे और फगलाल ठाकरे के खिलाफ मर्डर समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। फ़िलहाल आगे की जांच की जा रही है।------