पिता के बाद चार बेटियों के सिर से उठा माँ का भी साया, प्रेमी ने किया म-र्डर, पिता-भाई ने दिया साथ

 

कहते हैं की हद से ज्यादा उम्मीदें अक्सर गहरे घाव दे जाती हैं। कई बार अंजाम घातक साबित होता है। कुछ ऐसा ही एक चार बेटियों की माँ के साथ भी हुआ। उसका कातिल कोई और नहीं बल्कि प्रेमी ही निकला है। जिस पर उसे भरोसा था की वह उसे और उसकी बेटियों को सहारा देगा। उसी ने न सिर्फ उम्मीदों और सपनों को तोड़ा बल्कि प्रेमिका का बेरहमी से मर्डर कर दिया। जिसमें उसके पिता और भाई ने ही उसका साथ दिया। दिल को झखझोर देने वाला ये मामला बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र के मोदी नगर का है। जहां बीते दिनों हुए मर्डरकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बता दें की बीते 12 जून को सविता धुर्वे की खून से लथपथ डेड बॉडी एक निर्माणाधीन मकान में पड़ी मिली थी। उसकी गर्दन पर गहरा घाव था। प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने से उसे रास्ते से हटाया गया।

बताया गया की सविता धुर्वे के पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। जिसके बाद चार बेटियों की परवरिश, उनकी शिक्षा और परिवार की सारी जिम्मेदारी सविता के कंधों पर आ गई थी। वह इसी कोशिश में लगी हुई थी। तभी उसकी मुलाकात कृष्णा उर्फ गणेश शिवालिया से हुई। दोनों के बीच करीब ढाई सालों तक प्रेम संबंध रहे। सविता को उम्मीद थी की जल्द ही यह रिश्ता विवाह में बदल जाएगा। बताया जा रहा है की सविता लगातार कृष्णा पर शादी करने और चारों बेटियों की जिम्मेदारी उठाने का दबाव बना रही थीं। जिससे आये दिन विवाद होने लगा। इसी बीच कृष्णा का एक वैवाहिक रिश्ता भी टूट गया। जिसका उसे ठेस पहुंचा। इसी बीच बीते 12 जून को मोदी नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सविता की डेड बॉडी मिली उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। सूचना के बाद पुलिस,FSL ,डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जाँच पड़ताल की जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।

जांच में सामने आया की कृष्णा ने अपने पिता बुधराम शिवालिया और भाई बलराम के साथ मिलकर साजिश रची थी। वहीं मर्डर के बाद सबूत मिटाने खून से सने कपड़ों को जला दिया था। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
लेकिन अब सबसे बड़ी समस्या उन चार मासूमों की है। जिनका कोई दोष भी नहीं पिता के बाद अब माँ का साया भी उनसे छिन गया है।--


By - sagar tv news
15-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.