कट्टा लेकर वार-दात की फ़िराक में था बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, बेचने वाला भी गिरफ्तार
एक बदमाश अवैध रूप से कट्टा लेकर घूमते हुए दहशत फैला रहा था। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कट्टा लिए हुए नज़र आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है। यही नहीं कट्टा बेचने वाले बदमाश को भी पकड़ा। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव का है। जहां पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
बताया जा रहा है की बक्सवाहा थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने 12 बोर के अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के बाद हथियार बेचने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। बताया गया की मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निर्देशन में पुलिस ने किशनपुरा रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर विनय यादव उर्फ वृंदावन को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। जब उसे जानकारी ली गयी तो उसने किशनपुरा गांव के ही शीतल यादव से कट्टा खरीदना बताया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शीतल यादव को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। ऐसी जानकारी भी है की दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी मारपीट समेत कई मामले दर्ज हैं। फ़िलहाल पुलिस की जांच जारी है। मामले में बक्सवाहा थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने जानकारी दी।-