सड़क चौड़ीकरण से समझौता नहीं, करीब सौ मकानों पर गरजा बुलडोजर, धड़ाधड़ हटाया अतिक्रमण | SAGAR TV NEWS |

 

नगर निगम लगातार सख्त नज़र आ रहा है जहां-जहां पर भी अतिक्रमण किया गया है। वहां बेहद सख्ती से कार्यवाई की जा रही है। फिर एक बार इसी तरह का नज़ारा देखने को मिला। जहां सड़क निर्माण में बाधा बनने वाले निर्माणों पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें हटाया गया। जिससे अब ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें इंदौर की हैं। जहां नगर निगम द्वारा कार्यवाई को अंजाम दिया गया। सड़क के चौड़ीकरण में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से करीब सौ अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।

 

 

बताया जा रहा है की गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू की गई है। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माणों को हटाया जा रहा है। इस मार्ग के चौड़ा होने से चंद्रभागा, हरसिद्धि और सदर बाजार क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम होगा। वहीं लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण में 95 मकानों के अतिक्रमण वाले हिस्सों को हटाना शुरू किया। इस दौरान अपर आयुक्त समेत निगम के अधिकारी मौजूद रहे। प्रस्तावित 60 फीट चौड़ी सड़क शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

 


नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात का दबाव कम होगा। वाहनों की आवाजाही सुगम बनेगी और क्षेत्रवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। कार्रवाई के बाद सड़क निर्माण कार्य को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही।

 

 


By - sagar tv news
15-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.