Sagar-जेसीबी फीडर वायर से टकरा और फिर जोरदार ब्ला स्ट, गरीबों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस का हमला!

 

 

सागर जिले के बीना में रेलवे द्वारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। सागर रेलवे सिग्नल के सामने प्रभावित स्थल पर कांग्रेस नेता और अधिवक्ता महेंद्र कुमार नवैया ने प्रेस वार्ता कर रेलवे और प्रशासन की कार्रवाई को गरीब विरोधी, अमानवीय और संवेदनहीन बताया। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पास में काम कर रही जेसीबी फीडर वायर से टकरा गई और जोरदार ब्लास्ट हो गया। ध्वस्तीकरण प्रभावित स्थल पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता महेंद्र नवैया ने कहा कि रेलवे और प्रशासन की कार्रवाई से करीब 40 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। इनमें दलित, अल्पसंख्यक, मजदूर, विधवा, बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शामिल हैं।

 

उनका आरोप है कि कार्रवाई के दौरान लोगों के मकान, झोपड़ियां और जीवनभर की जमा पूंजी नष्ट हो गई। अब कई परिवार अपने छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। महेंद्र नवैया ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की और कहा कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उनके द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में एक रिट याचिका भी दायर की गई है।

 

इसी बीच प्रेस वार्ता के दौरान अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पास में काम कर रही एक जेसीबी मशीन फीडर वायर से टकरा गई। टकराते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। गनीमत यह रही कि बिजली का तार टूटकर नीचे नहीं गिरा, अन्यथा मौके पर मौजूद लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर तनाव और डर का माहौल बन गया। एक तरफ बेघर हुए परिवार न्याय और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ ब्लास्ट सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की निगाहें इस मामले में प्रशासन और न्यायालय की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

 

 


By - sagar tv news
15-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.