Sagar - ट्रैफिक पुलिस को 500 नहीं दिए तो 7000 का चालान किया ट्रक ड्राइवर वीडियो बनाकर पोल खोल दी

 

सागर में एक ट्रक ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की पोल खोल दी है एक ड्राइवर ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि उसने नो एंट्री में खड़े होने पर ₹500 नहीं दिए तो 7000 का चालान कर दिया गया है यह वीडियो 10 जून का बताया जा रहा है चालान होने की वजह से गुस्साइट ट्रक ड्राइवर ने वीडियो के माध्यम से जमकर भड़ास निकाल और ट्रैफिक पुलिस को दलाल बताते हुए गालियों की भी बौछार की हैं


अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में ट्रक ड्राइवर ने अपने दूसरे ड्राइवर साथियों से सागर पुलिस से बचने की सलाह दी है


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं जिसमें एक खाकी ड्रेस में है और एक ट्रैफिक पुलिस की यूनिफॉर्म में है और इसमें ड्राइवर पीछे से कहता सुनाई दे रहा है कि कहां जा रहे हो खड़ी गाड़ी का चालान नहीं होता है, पुलिस वाली गाड़ी से जाते हुए दिखाई दे रहे और पीछे से आवाज आ रही रुकिए सर कहां जा रहे हैं कहां भाग रहे हैं और फिर ड्राइवर कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि यह सागर ट्रैफिक पुलिस है जो हमारे पास आए थे और ₹500 मांग रहे थे बोल रहे थे नो एंट्री में खड़े हैं जब हम शहर के अंदर सामान खाली करने आए थे और नो एंट्री शुरू हो गई तो हम बाहर कैसे चले जाते इसके बाद पुलिस ने 7000 का हमारा चालान कर दिया है देखते हैं आगे क्या होगा


1 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में एक ट्रक ड्राइवर ने सागर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा किस तरह से वसूली की जाती है किस तरह से शहर में आने वाले वाहन चालकों से पैसा लिया जाता है इसकी पोल खोल कर रख दी है


By - sagar tv news
15-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.