सागर-तीसरी बार गोल्ड कप पर कब्जा! 9 गोल्ड जीतकर फिर बना चैंपियन, ताइक्वांडो में सागर का जलवा
मध्य प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सागर ने 9 गोल्ड 8 सिल्वर और 9 कांस्य मेडल जीत कर लगातार तीसरे साल गोल्ड कप में अपना दबदबा बनाए रखा है इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के 32 जिलों के 560 जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता के लिए सागर के धाम श्री स्थित सागर सरोज मैरिज गार्डन में इसका आयोजन किया गया था जहां पर खिलाड़ियों को रहने खाने सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि इस गोल्ड का स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन लगातार तीसरे साल सागर में ही आयोजित किया गया है जिसमें प्री सब जूनियर फ्रेशर , सब जूनियर के अलावा जूनियर सीनियर वर्ग के बच्चे शामिल हुए थे ओपन फ्रेशर में चार से 6 साल के बच्चों ने भी ताइक्वांडो गोल्डन कप में भाग लिया. आयोजन में अध्यक्ष योगेश जैन के अलावा उपाध्यक्ष दीपक जैन और जिला सचिव अर्जुन रावत ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में योगदान दिया इसका उद्देश्य छोटे-छोटे खिलाड़ियों की प्रतिभा को निकालना और इस तरह के आयोजन के माध्यम से उन्हें बड़े मंच तक ले जाना है हमारे यहां की जो प्रतिभा है वह निखर कर सामने आ सके.