मसाज के नाम पर बुलाकर कराया जाता है धंधा, स्पा में क्या हो रहा युवती ने चीख -चीख कर बताया !
स्पा में जबरन धंधा कराया जाता है, गंदे कामों को अंजाम दिया जाता है। दिन भर सब ठीक ठाक रहता है लेकिन शाम होने के बाद से ही यहां पर अनैतिक काम भी शुरू हो जाते हैं। जहां कई लोगों के अलावा खुद पुलिस वाले भी आते हैं। जिनके साथ सोने को कहा जाता है। ये सारे सनसनीखेज आरोप उस युवती ने लगाए हैं जो उसी स्पा सेंटर में काम करती है उसने चीख-चीखकर कई गंभीर आरोप लगाए। जब सड़क पर ही ड्रामा हो रहा था तब पुलिस आई और आकर चली गयी। ये सारा घटनाक्रम एमपी के मंदसौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया। जहां स्पा सेंटर के बाहर बीच सड़क पर युवती ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। हंगामा कर रही युवती के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है।
वह आगरा की रहने वाली है। उसने स्पा संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसका आरोप है की समय पर पेमेंट नहीं दी जाती और गलत काम करने का भी दबाव बनाया जाता है। उसने कहा की जब उसने ऐसा सब करने से मना किया तो उसके साथ में मारपीट की गयी। वहीं कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर शराब पिलाई गई। इसके बाद पीड़िता ने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। समझाइश देने मौके पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन उसका आरोप है की पुलिस कोई कार्यवाई नहीं करती है। हालांकि पुलिस उसे थाने ले गई थी। जहां जांच कर कार्यवाई की बात कही गयी।
युवती आरोप लगा रही है की स्पा में अनैतिक काम होते हैं उस पर भी गंदे कामों को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता है। उसका कहना है की उसे एक युवती 15 हजार रूपये की सैलरी देने का कहकर काम कराने लेकर आयी थी। जिससे कहा गया की अगर और पैसा कमाना है तो गन्दा काम करना पड़ेगा। उसका कहना है की वह कोई भी अनैतिक काम नहीं कर सकती जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी। उसने ये भी कहा की यहां पुलिस के अलावा कई अन्य लोग भी आते हैं। युवती ने बताया की शंकरलाल नाम का व्यक्ति जो जयपुर का रहने वाला है उसके कई स्पा सेंटर हैं। उसने पुलिस पर कार्यवाई न करने के भी आरोप लगाए।