सागर लोकायुक्त की कार्यवाई, हाउसिंग बोर्ड के लेखपाल 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
रिश्वतखोरी के मामले में फिर एक बार सागर लोकायुक्त पुलिस टीम ने छापामार कार्यवाई की, जहां छतरपुर जिले में हाउसिंग बोर्ड में पदस्थ संभागीय लेखपाल बाला प्रसाद विश्वकर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है की कार्यपालन यंत्री के चेंबर में कार्यवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने 4 हजार रुपये की रिश्वत के साथ लेखपाल को पकड़ा है। जिसके बाद कार्यालय की हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्री से संबंधित काम के एवज में रिश्वत की मांग की गयी थी।
बताया गया की छतरपुर के चौबे कॉलोनी निवासी रामनारायण शुक्ला ने बीते 26 मार्च 2026 को लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था की अमलतास कॉलोनी स्थित मकान की रजिस्ट्री से संबंधित काम के एवज में संभागीय लेखपाल बाला प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने इस मामले का सत्यापन कराया। जहां शिकायत सही पाई गयी। वहीं इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्यवाई करते हुए लेखपाल को चार हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बताया गया की कार्यपालन यंत्री के चैम्बर में टीम ने कार्यवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ सागर लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।------