Sagar -ट्रक और इको की आमने-सामने भिड़ंत, 11 घायल, कई बच्चों की हालत गंभीर

 

सागर जिले के राहतगढ़ में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवंती अमावस्या पर नर्मदा स्नान कर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। राहतगढ़-सागर मार्ग पर देहरा नाले के पास ट्रक और इको वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक इको वाहन में सवार 14 लोग सोमवंती अमावस्या के अवसर पर वरमान में नर्मदा स्नान कर अपने गांव खाताखेड़ी लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जैसे ही उनका वाहन राहतगढ़-सागर मार्ग स्थित देहरा नाले के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक MP-19-ZR-1465 ने इको को जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि इको वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग चीख-पुकार के बीच वाहन में फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर राहतगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

 

हादसे में घायल पराग अहिरवार (3 वर्ष), ललित धानक (7 वर्ष), प्रदीप अहिरवार (28 वर्ष), तुलसा अहिरवार (27 वर्ष), प्रतीक अहिरवार (5 वर्ष) और बाबू धानक (36 वर्ष) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया।

वहीं वैष्णवी अहिरवार, मोनिका अहिरवार, देविका अहिरवार, शिल्पा अहिरवार और वर्षा अहिरवार का उपचार राहतगढ़ सिविल अस्पताल में किया गया।

 

 

 

 

इस हादसे ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए। बताया गया कि उस समय राहतगढ़ में 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण गंभीर घायलों में से पांच लोगों को पुलिस की डायल-112 वाहन से ही सागर जिला अस्पताल भेजना पड़ा।

नर्मदा स्नान से लौट रहे परिवार के लिए यह यात्रा दर्दनाक साबित हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और परिजन उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.