Sagar- बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन ने वाटर कैनन से खदेड़ा

 

सागर जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर फिर एक बार कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। नारेबाजी करते हुए जैसे ही कार्यकर्ता उग्र हुए और बैरिकेट लांघने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया। वहीं इसके बाद वाटर कैनन से भीड़ को तितर-बितर किया। इसके अलावा कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने को लेकर कांग्रेस द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं कांग्रेसियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें कई तरह की मांगें शामिल हैं।

 

 

 

 

प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कांग्रेस लगातार लॉ एंड आर्डर को लेकर लड़ाई लड़ रही है। अवैध जुआ,सट्टा और शराब को लेकर लड़ाई लड़ रही हैं लेकिन प्रशासन कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा की जगह-जगह अवैध शराब का खेल जारी है। जुआ-सट्टा भी बदस्तूर जारी है। बीते दिनों लगातार मर्डर की कई वारदातें हुई।

 

 

 


वहीं इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की हाल ही में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया था। उन्होंने गुजरात के एक प्रत्याशी का हवाला देते हुए कहा की उन्हें फॉर्म सुधारने का समय दिया गया। लेकिन एमपी में मीनाक्षी नटराजन को समय नहीं दिया गया। मामले में किसी ने टिप्पणी नहीं की।

 

 

 


इसके अलावा अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की हमारे युवक-युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। शहर में लगातार कटरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।------


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.