Sagar-कैंट थाना क्षेत्र की महिला पहुंची SP के पास, बोली राजीनामे के लिए बनाया जा रहा दबाव, झूठी FIR में फंसाने का आरोप!

 

सागर के कैंट थाना क्षेत्र से एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है और बिना उचित जांच के उसके चार भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एक लिखित आवेदन सौंपा।

 

 

 

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी अभय अहिरवार उसकी बेटी को भगा ले गया था। इस घटना के बाद परिवार की ओर से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला कैंट और मकरोनिया थाने में दर्ज कराया गया था।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद अभय के पिता अरविंद, मां अर्चना और उनके रिश्तेदार लगातार राजीनामे का दबाव बना रहे थे। साथ ही झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी।

महिला के मुताबिक, उनका परिवार पिछले 15 से 20 दिनों से मजदूरी के सिलसिले में सागर से बाहर था। जब वे वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि उनके चार भाइयों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

 

 

 

आवेदिका का दावा है कि जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस दौरान उनके परिवार के सदस्य शहर में मौजूद ही नहीं थे। इसके बावजूद पुलिस ने बिना पर्याप्त जांच और मौके की पड़ताल किए एफआईआर दर्ज कर ली।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि एक पूर्व पार्षद के रिश्तेदार होने के कारण उनके परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि इसी विवाद से जुड़े एक मामले में कुछ दिन पहले अर्चना अहिरवार पर एसिड अटैक की घटना भी सामने आई थी, जिनका इलाज फिलहाल बीएमसी में चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे राजीनामे की एक साजिश हो सकती है।

फिलहाल महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने और कथित रूप से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.