Sagar- पहले दुकान फिर घर में नगदी और जेवरों पर हाथ साफ़, फेंसिंग तार भी चुरा ले गए चोर

 

सागर जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक कई वारदातें सामने आ रही हैं। चोर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक के बाद एक चोरी की गयी। बताया जा रहा है की नरोदा गांव में चोरों ने किराने की दुकान, सूने घर और खेतों का तार फेंसिंग का तार चोरी कर लिया। गांव में लगातार चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।नगदी के अलावा कीमती जेवरों पर भी हाथ साफ़ किया गया है। शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक नरोदा गांव निवासी बादल सिंह ठाकुर के घर के बाहर उनकी किराने की दुकान है। चोरों ने पहले उनकी दुकान में करीब 5 से 6 हजार रुपए की चोरी की। साथ ही वहां से काफी सामान भी चोरी कर लिया। इसके बाद सूने घर का ताला तोड़कर घर में रखे करीब 63 हजार रुपए नगद और सोने का एक मंगलसूत्र, कानों के झुमके, पायलें, करीब आधा किलो चांदी भी चुरा ले गए।

 

 

 


इसके अलावा चोरों ने गांव के कम्मोद पटेल के मुख्य गेट की कुण्डी काट दी। लेकिन आहट होने की वजह से चोर भागने में सफल हो गए। चोरों ने तीन से चार किसानों के खेतों में लगा तार फेंसिंग का तार भी चोरी कर लिया। लगातार घटनाओं से गांव में दहशत फैली हुई है।
घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच पड़ताल भी शुरू की गई है।
गौरतलब है की गांव में इस घटना के पहले दो बार मंदिर में और एक बार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के घर चोरी हो चुकी है। यह गांव में चोरी की चौथी घटना है।


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.