Sagar- किसानों को केन, कुप्पों और ड्रमों में नहीं मिल रहा डीजल, किसानों में गुस्सा दिखा आक्रोश !

 

कुछ समय पहले एक दम से यह अफवाह उड़ी की क्या डीजल-पेट्रोल का संकट होने वाला है। पेट्रोल पम्पों पर लोगों की लम्बी लाइनें देखने को मिली। परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं अब पेट्रोल पंपों पर केन-ड्रम और कुप्पों में भी डीजल नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर सागर जिले के बीना में लोगों का आक्रोश देखने को मिला। डीजल न देने से किसानों ने सर्वोदय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। साथ ही कई तरह के आरोप भी लगाए।

 

 

 

किसानों का कहना था की वह हमेशा से ही इसी तरह डीजल ले जाते रहे हैं लेकिन अब उन्हें मना किया जा रहा है साथ ही कहा की किसानी के कामों में बड़े वाहनों में डीजल इसी तरह से लाकर डालते हैं। बता दें की पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए किसानों को मना किया था। साथ ही पंप मशीन पर अखबार में प्रकाशित खबर की प्रति भी लगाई गई है।

 

 

 

बीना में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सर्वोदय चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां कुप्पे और केनों में डीजल देने का आग्रह किया। लेकिन शासन के आदेश का हवाला देते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने केन-कूप्पे में डीजल देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद किसानों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि छोटे किसानों को खेती के लिए केन-कुप्पे में डीजल लेने की छूट दी जाए। आदेश में बदलाव न होने पर मोर्चा आगे उग्र आंदोलन करने मजबूर होगा।


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.