Sagar -चाकू की नोक पर घर से लड़की को उठा ले गया बदमाश हैरान करने वाला वीडियो आया सामने
सागर जिले में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां चाकू की नोक पर एक लड़की को बदमाश उठा ले गया इतना ही नहीं इस दौरान लड़की की मां पर भी उसने चाकू से हमला किया और यह पूरी सनसनीखेज घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वही मकरोनिया थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 137 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घर से लड़की का अपहरण करने का यह मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र के बडतुमा का हैं वायरल सीसीटीवी वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की और मां घर के दरवाजे पर हैं तभी एक बदमाश आता है और वह लड़की को ले जाने की कोशिश करता है लेकिन मन रोकने का प्रयास करती है इसी दौरान वह एक बड़ा खंजर निकलता है और लड़की की मां पर हमला करने लगता है मां पर इस तरह से हमले को देख लड़की उसके साथ जाने को राजी हो जाती है लेकिन जब वह दोबारा मन से मिलने का प्रयास करती है तो यह बदमाश उसे लड़की को भी धमकाता हुआ नजर आ रहा है.
वही इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी लोकेश कुमार का कहना है की जो वीडियो वायरल हुआ है वह मकरोनिया थाना क्षेत्र का है उसका ऑथेंटिकेशन कर रहे हैं और फिलहाल इस वीडियो के आधार पर धारा 137 के तहत मामला दर्ज कर दिया है