देर रात आधा दर्जन चोरों ने घर में बोला धाबा, एक चोर को पकड़कर लोगों ने बना दी हजामत
देर रात करीब दो बजे आधा दर्जन चोर एक घर में चोरी करने पहुंचे। जिनमें से वारदात के बाद बाकी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर तो भाग खड़े हुए लेकिन उनमें से एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। और रस्सियों से बांधकर कथित तौर से उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। वहीं पुलिस की गश्त को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिला। घटना रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेव से सामने आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी।
बताया जा रहा है की गंगेव निवासी राममिलन तिवारी के घर देर रात करीब 2 बजे आधा दर्जन अज्ञात चोर घुस आये। चोर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए। जो अलमारी और पेटी तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात साथ ही करीब 1500 रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर घर से एक पेटी उठाकर करीब 100 मीटर दूर ले गए। उसे वहीं तोड़कर सामान भी निकाल लिया। लेकिन इसी दौरान घर में सो रहे लोगों की नींद खुल गयी शोर शराबा होने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुँच गए। जिससे चोर मौक़ा पाते ही वहां से चंपत हो गए। जिनमें से पांच चोर भागने में भी काययाब हो गए। लेकिन पीछा करते हुए एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया। जिसके हाथ बांधते हुए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। और चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।---