Sagar- कथित प्रेमी की बेवफाई से टूट गई महिला, भांजा दामाद पर मामला दर्ज, ऐसे हुआ खुलासा

 

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी और भानेज दामाद सुंदर पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, शनिवार रात 35 वर्षीय सोनाली पटेल का शव दीनदयाल नगर स्थित किराए के मकान में मिला था। घटना की जानकारी खुद सुंदर पटेल ने पुलिस को दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो रसोई में खून फैला हुआ था, जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आया।

जांच के दौरान पता चला कि सोनाली के पैर में शराब की बोतल का कांच लगने से खून निकला था और इसी वजह से फर्श खून से सना हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सोनाली करीब डेढ़ साल पहले अपने पति को छोड़कर सुंदर पटेल के साथ रह रही थी। घटना के बाद मृतका के पति खरगराम पटेल ने सुंदर और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया था।

मामले में सबसे अहम सबूत घटनास्थल से मिला चार लाइन का सुसाइड नोट रहा। इस नोट में सोनाली ने अपने प्रेमी की बेवफाई का जिक्र करते हुए लिखा था कि वह इसी वजह से अपना जीवन समाप्त कर रही है। पुलिस ने नोट को जब्त कर जांच में शामिल किया।

एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि आरोपी मृतका को मानसिक रूप से परेशान करता था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.