जान बचाने गुरुद्वारे पहुंचे मंदिर ट्रस्टी का मर्डर, बदमाश ने ताबड़तोड़ बरसाए डंडे, मौके पर गई जान !
मंदिर के ट्रस्टी भगवान के दर्शन करने के बाद हर रोज की तरह पैदल जा रहे थे। की उनका मंदिर के ही एक पूर्व कर्मचारी से विवाद हो गया। जिसके बाद ट्रस्टी भागते हुए गुरुद्वारा परिसर के अंदर पहुंचे और बचने की कोशिश की लेकिन कर्मचारी ने डंडों से लगातार वार करते हुए उनका बेरहमी से मर्डर कर दिया। दिल दहला देने वाली वारदात इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की है। जहां बारह माथा प्राचीन हनुमान मंदिर के ट्रस्टी और अध्यक्ष कैलाश मोदी की मंदिर के पूर्व कर्मचारी ने डंडों से पीट-पीटकर जान ले ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें नज़र आ रहा है की आरोपी पहले कैलाश मोदी का पीछा करता है इसके बाद हमला कर देता है। आरोपी मुकेश शर्मा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं मामले में पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है की कैलाश मोदी रोज की तरह मंदिर दर्शन के बाद पैदल जा रहे थे। तभी मंदिर के पूर्व कर्मचारी मुकेश शर्मा से उनका विवाद हुआ। कर्मचारी शराब के नशे में था। इसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ। जिसके बाद कर्मचारी ने डंडे से उन पर वार करना शुरू किया। जिसे कैलाश मोदी वहां से भागे, और पास के गुरुद्वारे में अंदर चले गए। लेकिन पीछे-पीछे आरोपी भी पहुंच गया। और और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे कैलाश मोदी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया गया की मंदिर परिसर में पूर्व चौकीदार का परिवार कई सालों से रह रहा था। चार भाइयों में मुकेश शर्मा शराब पीने का आदी था। मंदिर परिसर में शराब पीने को लेकर उसका ट्रस्टी कैलाश मोदी से अक्सर विवाद होता था। इसी कारण उसे मंदिर से निकाल दिया गया था। साथ ही करीब आठ महीनों से उसके मंदिर में आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है। उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उसकी जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी भी कर रही थी। लेकिन नशे की लत के कारण नोटिस की तामील नहीं हो पा रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।