हॉस्टल की रसोई में जोरदार धमाका! खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया घा यल

 

 

एमपी के शाजापुर जिले के एक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। छात्रों के लिए खाना बनाते समय रसोई में रखा प्रेशर कुकर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना इतनी भयावह थी कि उसका पूरा दृश्य किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे छात्रावास की महिला कर्मचारी रामकन्या बाई छात्रों के लिए दोपहर का भोजन तैयार कर रही थीं। उन्होंने गैस के एक बर्नर पर कड़ाही रखी हुई थी और दूसरे बर्नर पर दाल पकाने के लिए प्रेशर कुकर चढ़ा रखा था।

जैसे ही उन्होंने कुकर को छूने की कोशिश की, अचानक तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कुकर का ढक्कन उड़कर सीधे उनकी छाती से जा टकराया, जबकि गर्म दाल और कुकर के हिस्सों से उनके हाथ बुरी तरह झुलस गए। हादसे के वक्त हॉस्टल में करीब 12 छात्र मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही छात्र अभिषेक डाबी और उसके साथी तुरंत रसोई की ओर दौड़े। छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए गैस बंद की और महिला की मदद की।

घायल रामकन्या बाई ने भी सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने ऊपर पानी डाला, जिससे गंभीर स्थिति बनने से बच गई। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।महिला कर्मचारी ने बताया कि वह रोज की तरह छात्रों के लिए दाल-चावल बना रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि गैस चूल्हा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर अरुण पाटीदार ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। राहत की बात यह है कि वे खतरे से बाहर हैं। यह हादसा एक बार फिर रसोई गैस और प्रेशर कुकर के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सीख देता है। गनीमत रही कि समय रहते मदद मिल गई, वरना यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था।


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.