पुलिस के हत्थे चढ़ी अंतरराज्यीय डकैती गैंग! मेरठ के 5 बदमाश गिरफ्तार, 33 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

 

पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भंवरकुआ थाना पुलिस ने मेरठ की एक अंतरराज्यीय डकैती और लूट करने वाली गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। दरअसल, एमपी के इंदौर के भंवरकुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पालदा क्षेत्र में एक सफेद रंग की कार में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं और वे इंदौर के एक हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे हैं।

 

 

सूचना मिलते ही जोन-1 और जोन-4 की पुलिस टीम सक्रिय हो गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने कुछ देर पहले ही एक व्यक्ति की कार रोककर उसकी आंखों में मिर्ची डालते हुए आईफोन और नगदी लूट ली है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे पहले वाहन चालकों से मामूली एक्सीडेंट का बहाना बनाकर विवाद शुरू करते थे और फिर मौका देखकर उनकी आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

 

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह गैंग इंदौर के अलावा महाराष्ट्र के नासिक और धूलिया, गुजरात के बड़ौदा, सूरत, वापी, दाहोद और अन्य शहरों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। खास बात यह है कि लूट का सामान कार की सीटों के भीतर छिपाकर रखा गया था। इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक शातिर अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य राज्यों में हुई लूट और डकैती की घटनाओं के तार जोड़ने में जुटी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.