रेल्वे स्टेशन पर ओवरलोड होने से बीच रास्ते में फंसी लिफ्ट, यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे निकले बाहर

 

कई बार सुविधा भी मुसीबत का सबब बन जाती है। कुछ ऐसा ही कुछ यात्रियों के साथ भी हुआ। जहां रेलवे स्टेशन की लिफ्ट यात्रियों के लिए परेशानी बन गयी। करीब 15 यात्री तकरीबन एक घंटे तक लिफ्ट में ही फंसे रहे। उनकी जान अटकी हुई थी महिलाओं और बच्चों के रोने की आवाज भी आ रही थी। जब तक लोग बाहर नहीं निकले तब तक जान हलक में रही। ये सारा घटनाक्रम जबलपुर के मदन महल रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर देखने को मिला। बताया गया की भारी लगेज और क्षमता से अधिक यात्रियों के लिफ्ट में जाने से वह फंस गयी थी। जिसके बाद आरपीएफ ने टैक्नीशियन को बुलाकर लिफ्ट सुधरवाई 50 मिनिट बाद बाहर निकल सके लोगों ने राहत की सांस ली।

 

 

 

 

बताया गया की जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर रविवार रात प्लेटफार्म नंबर-चार पर लगी लिफ्ट ओवरलोड होने की वजह से बीच रास्ते में फंस गई। लिफ्ट में करीब 15 यात्री सवार थे। जो लगेज भी लिए हुए थे। सभी यात्री करीब 50 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे।
जानकारी के मुताबिक रात को अमरकंटक एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद यात्रियों में स्टेशन से बाहर निकलने की जल्दबाजी थी। जहां क्षमता से अधिक यात्री और भारी सामान लेकर कई लोग एक साथ लिफ्ट में चढ़ गए। लिफ्ट ऊपर जाते समय ज्यादा वजन के कारण बीच रास्ते में ही लॉक हो गई। जिससे यात्रियों की घबराहट बढ़ने लगी। कुछ देर बाद बच्चों और महिलाओं के चीखने की आवाजें बाहर तक सुनाई देने लगीं।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने लिफ्ट में फंसे लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखा और उन्हें शांत रहने समझाइश देते रहे। इसके बाद मुख्य स्टेशन से मैकेनिक को बुलवाकर आवश्यक तकनीकी सुधार कर लिफ्ट को सुरक्षित नीचे लाया गया। जिससे यात्री सकुशल बाहर निकल सके।------


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.