दलित वार्डों में जानबूझकर बेची जा रही अवैध शराब,लोगों ने प्रशासन को दे दी सीधी चेतावनी !

 

क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की बिक्री की जा रही है जिस वजह से आये दिन मर्डर, चाकूबाजी रंगदारी समेत कई तरह के विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन अवैध शराब पर लगाम नहं लगाई जा रही है। आलम कुछ इस कदर है की जब चाहे तब लोगों को शराब आसानी से मिल जाती है जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

 

 

 

 

इसी तरह के आरोप लगाते हुए दमोह जिले के बड़ापुरा क्षेत्र के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। लोगों ने कहा की विशेष तौर से दलित वार्डों में अवैध शराब बिकने से अपराधों में भी बढ़ोतरी हो रही है लेकिन इस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी।

 

 

 

 

लोगों ने कलेक्टर-एसपी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अवैध शराब पर रोक लगाए जाने की मांग की, साथ ही 15 दिन का अल्टीमेटम देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बताया गया की दमोह के बड़ापुरा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, चाकूबाजी और बढ़ते अपराधों के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में सालों से संचालित अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने, जुआ अड्डों पर कार्रवाई करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जाने की मांग की।

 

 

 

 


लोगों का कहना है की दलित वार्डों में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर की जा रही है। जिससे आये दिन कई तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। घरों में भी विवाद हो रहे हैं। इसलिए प्रशासन से इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है। गुंडे,बदमाशों पर भी कार्यवाई की बात कही। वहीं वार्डवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा की 15 दिनों में कार्रवाई न होने पर चक्काजाम और धरना दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।------


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.